फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बिरादरी की युवती से शादी करने वाले को मंदिर में जाने से रोका

Fri, 11 Oct 2024 02:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। कांडा क्षेत्र के एक गांव में अपनी ही बिरादरी की लड़की से शादी करने के बाद कई साल पहले गांव छोड़ चुके ग्रामीण के गांव पहुंचने पर हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने दंपती के मंदिर में आने का विरोध कर दिया। सूचना पर एसडीएम, पुलिस उपाधीक्षक और कांडा पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे दिन समझाने का दौर चला, लेकिन ग्रामीणों ने उसे मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया। आखिरकार ग्रामीण ने गांव के कुछ लोगों के खिलाफ कांडा थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 14-15 साल पहले तहसील क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण ने अपनी बिरादरी की लड़की से शादी की। इसके बाद वह पत्नी को लेकर गांव से बाहर चला गया। वर्तमान में वह परिवार के साथ हिमाचल के सोलन में रहता है।
इस साल नवरात्र पूजा में शामिल होने के लिए वह गांव आया जिस पर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उसका मंदिर में आने पर बहिष्कार करने की बात शुरू कर दी। इसकी जानकारी पर उसने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करा दी।
विज्ञापन

कांडा के एसओ खुशवंत सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसका विरोध किया। शिकायत पर प्रशासन की टीम गांव पहुंची। एसडीएम अनुराग आर्य ने बताया कि मंदिर में किसी को आने-जाने से कोई नहीं रोक सकता है, यह बात ग्रामीणों को समझाई गई। पीड़ित ग्रामीण ने ग्रामीणों से सुरक्षा की मांग की थी। जिसके बाद उसे थाने में तहरीर देने को कहा गया। जिसके बाद पीड़ित ने गांव के कुछ लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई और बागेश्वर आ गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें