फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: उफनती सरयू में कूदा युवक, पत्थर के सहारे अटका; ग्राम प्रधान ने बचाई जान

Tue, 28 Jul 2026 04:34 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

उत्तरौड़ा के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। बिहार मूल के एक युवक ने अचानक उफनती सरयू नदी में छलांग लगा दी। नदी के तेज बहाव में बहने के बाद युवक जलधारा के बीचों-बीच एक पत्थर के सहारे अटक गया।
विज्ञापन
उत्तरौड़ा में नदी के बीच में फंसे युवक को रेस्क्यू करते ग्राम प्रधान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर जिले के कपकोट के उत्तरौड़ा के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। बिहार मूल के एक युवक ने अचानक उफनती सरयू नदी में छलांग लगा दी। नदी के तेज बहाव में बहने के बाद युवक जलधारा के बीचों-बीच एक पत्थर के सहारे अटक गया।

घटना को देखकर स्थानीय बच्चों ने तुरंत इसकी सूचना उत्तरौड़ा के ग्राम प्रधान वीरेंद्र कपकोटी को दी। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान बिना देर किए मौके पर पहुंचे और उफनती नदी में उतरकर अपनी जान जोखिम में डालते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद घटना की जानकारी तुरंत कपकोट थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ की।

विज्ञापन


एसओ पीएस नगरकोटी ने बताया कि युवक की पहचान 34 वर्षीय कन्हैया निवासी मोतिहारी बिहार के रूप में हुई है जो वर्तमान में कपकोट में किराये के कमरे में रहकर मजदूरी करता है। पुलिस ने युवक का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें