फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी में बहा पूर्व सैनिक, तलाश जारी

विज्ञापन
कपकोट में बहे लापता फौजी की तलाश करती जल पुलिस। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के पास सरयू नदी में एक पूर्व सैनिक के बहने की सूचना है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चीरबगड़ के तोक परमटी निवासी सेवानिवृत्त हवलदार गोपाल सिंह कपकोटी (65) पुत्र हरपाल सिंह बुधवार सुबह सरयू नदी किनारे चल रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नदी में जा गिरे।
घास लेकर आ रही दो महिलाओं ने उन्हें बहता देखा तो शोर मचाया लेकिन कुछ ही क्षणों में गोपाल ओझल हो गए। कपकोट के तहसीलदार विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस, प्रशासन समेत दमकलकर्मी भी नदी किनारे गोपाल की तलाश कर रहे हैं लेकिन उनका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिमगढ़ी में बिजली गिरने से युवक घायल
गरुड़ (बागेश्वर)। लाहुरघाटी के सिमगढ़ी गांव में मंगलवार रात बारिश के बीच बिजली गिरने से भगवत सिंह (27) पुत्र गंगा सिंह घायल हो गया था। ग्रामीण उपचार के लिए घायल को उपचार के लिए मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ लाये। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी है। लाहुरघाटी के सामाजिक कार्यकर्ता डीके जोशी ने एसडीएम से घायल को शीघ्र आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें