फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नदी में डूबा एनसीसी का हवलदार, मौत

Sat, 01 Jun 2024 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
श्याम राणा, फाइल फोटो - फोटो : Samvad
विज्ञापन
हिमाचल का रहने वाला था मृतक श्याम राणा, पोस्टमार्टम के बाद घर भेजा जाएगा शव
विज्ञापन

बागेश्वर। 81 यूके बटालियन एनसीसी बिलौना में तैनात हवलदार की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक हिमाचल का रहने वाला था और करीब सवा साल से बागेश्वर में तैनात था। हवलदार के शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद उसके घर भेजा जाएगा।
शुक्रवार को हवलदार श्याम राणा (32) पुत्र बिष्णु राणा निवासी गुंडला, लोहना, थाना पालमपुर, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश बिलौना में सरयू में स्नान कर रहा था, इसी दौरान वह डूब गया। एनसीसी कर्मचारी उसे नदी से निकालकर जिला अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल रविंद्र भंडारी ने बताया कि हवलदार राणा 65 जीआर का जवान था। वह बहुत मेहनती जवान था। दुर्भाग्य से उसका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि जवान के यूनिट को सूचना दे दी गई है। उसके शव को जल्द से जल्द परिजनों के पास पहुंचाया जाएगा। इधर, प्रभारी कोतवाल संजय बृजवाल ने बताया कि जिला अस्पताल के मैमो की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हवलदार की अस्पताल आने तक मृत्यु हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जिसके बाद शव को उसके हिमाचल भिजवाया जाएगा। हवलदार की आकस्मिक मौत से एनसीसी बटालियन के कर्मचारियों में शोक की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें