कपकोट में तमंचे और कारतूस के साथ पकड़ा गया आरोपी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट पुलिस ने एक व्यक्ति को तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। मामला मंगलवार का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को चेकिंग के दौरान सलिंग पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति लाल सिंह टाकुली उर्फ पप्पू (32) की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 बोर का तमंचा और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपित को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक लोकेश रावत, कांस्टेबल कुंदन खन्ना शामिल थे। संवाद
50 कट्टे रेत के साथ पिकप पकड़ी
बागेश्वर। बागेश्वर पुलिस ने मंगलवार की रात को मंडलसेरा रोड में वाहन संख्या यूके 02 सीए 0290 की तलाशी ली। वाहन से 50 कट्टे रेत के बरामद हुए। चालक मनोज आर्या पुत्र लक्ष्मण राम निवासी नदीगांव बागेश्वर के पास रेत का परमिट और रवन्ना नहीं था। वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया।