गरुड़(बागेश्वर)। बैजनाथ पुलिस ने पुलिस टीम के साथ अभद्रता और मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि 21 जून की रात को चनोली निवासी आशू नेगी ने फोन पर बताया कि कुछ लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं।
सूचना के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी विजय बोरा, मनीष उर्फ थापू, विवेक भट्ट और अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की धारा 115(2),121(1),132, 351(2),352 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया था।
उन्होंने बताया कि घटना में शामिल विजय बोरा निवासी नौघर और विवेक भट्ट निवासी बैड़ा मझेड़ा को गिरफ्तार कर लिय गया है। दो आरोपियों को घटना के दूसरे दिन 22 जून को गिरफ्तार कर लिया था।