फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मॉडर्न पेंटाथलॉन में 38 पदक जीतने वाली पिंगलो की बेटी ममता खाती को मिलेगा हिमालय रत्न खेल पुरस्कार

Tue, 25 Aug 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
ममता
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के पिंगलो गांव की बेटी और उत्तराखंड पुलिस में तैनात ममता खाती का चयन प्रतिष्ठित हिमालय रत्न खेल पुरस्कार के लिए हुआ है। आगामी 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित समारोह में उन्हें इस सम्मान से नवाजा जाएगा। ममता की इस उपलब्धि पर जिले भर में खुशी की लहर है और पिंगलो गांव में जश्न का माहौल है। विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा के हस्ताक्षर से जारी पत्र के अनुसार, ममता खाती ने मॉडर्न पेंटाथलॉन में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। वर्तमान में देहरादून में उत्तराखंड पुलिस में सेवारत ममता ने वर्ष 2024 में इस खेल की शुरुआत की थी। महज दो सालों के भीतर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर चार स्वर्ण पदक समेत 38 से अधिक पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। ममता के पिता रणजीत सिंह खाती पूर्व सैनिक हैं जबकि माता हंसी देवी गृहिणी हैं। पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी ममता ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के बलबूते यह राष्ट्रीय स्तर का सम्मान हासिल किया है।
विज्ञापन

अपनी उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए ममता खाती ने बताया कि वह इन दिनों छुट्टियों पर अपने पैतृक गांव पिंगलो आई हुई हैं और 29 अगस्त को पुरस्कार प्राप्त करने के लिए देहरादून रवाना होंगी। उनकी इस शानदार सफलता पर जिले के विभिन्न सामाजिक, खेल और राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें