फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में ममता व लाखन ने मारी बाजी 

Thu, 15 Nov 2018 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
कपकोट के कंट्रीवाइड स्कूल की खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कपकोट की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता केदारेश्वर मैदान में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में लाखन सिंह दानू, बालिका वर्ग में ममता टाकुली प्रथम रही। 

प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था सचिव एनबी भट्ट व कोषाध्यक्ष शंकर पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।  प्रधानाचार्य मोहनी पांडेय ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। इस मौके पर हुई प्रतियोगिताओं में ममता टाकुली ने बालिका व लाखन सिंह दानू ने बालक वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। वालीबाल में आकाश सदन, कबड्डी में अग्रि सदन विजयी रहा। कार्यक्रम के दौरान 50मीटर, 100 मीटर, 400 मीटर दौड़ सहित , खो-खो, कबड्डी समेमत प्रतियोगिताएं हुई। संचालन गणेश कपकोटी व विनोद कपकोटी, कमल किशोर, राकेश टम्टा, जीवन पांडे, रघुवीर देव, राजेश तिवारी ने किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-  
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में रितिशा अव्वल 
बागेश्वर। ब्लूमिंग बड्स अकादमी रवाईखाल में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में रितिशा रौतेेला प्रथम, तनीश ऐठानी द्वितीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य मंजू ऐठानी ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें