मल्ला दानपुर क्षेत्रवासियों के एक शिष्टमंडल ने डीएम मंगेश घिल्डियाल से मिलकर राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज में शिक्षकों की तैनाती करने की मांग की। उन्होंने डीएम को बताया कि कॉलेज में गणित के शिक्षक अनिल कुमार लंबे समय से कॉलेज में नहीं आ रहे हैं।
शिक्षक दीप गोस्वामी दूसरी जगह संबद्ध हैं, उनका वेतन विद्यालय से ही निकला रहा है। प्रभारी प्रधानाचार्य अक्सर चिकित्सा अवकाश में रहते हैं। कुछ समय बाद हाईस्कूल और इंटर की परिषदीय परीक्षा होगी। शिक्षकों कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। यही हाल क्षेत्र के अन्य विद्यालयों का भी है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य गोविंद दानू, छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक गढ़िया, सचिव राजू दानू, राजीव कर्म्याल, योगेश, गोकुल, विक्की, आनंद दानू थे।