फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली ग्रिड से जुड़ेगा मल्ला दानपुर क्षेत्र

Wed, 04 Nov 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण में विधान सभा सत्र के दौरान अतारांकित प्रश्न के तहत विधायक ललित फर्स्वाण ने कपकोट क्षेत्र के ग्रामीणों की बुनियादी समस्याओं को लेकर कई सवाल रखे। उन्होंने मुख्य रूप से उच्च हिमालयी गांवों की विद्युत व्यवस्था को उठाया। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि यहां के गांवों को अब पावर कारपोरेशन की ग्रिड के साथ जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


विधायक ने बुरमौला प्राथमिक विद्यालय भवन, सेरी भंतोला में पुष्पा देवी सहित कई लोगों के आपदा के कारण टूटे घरों का मामला रखा। आपदा प्रबंधन मंत्री ने इस मामले में हुई कार्रवाई आदि की जानकारी दी। विधायक ने मल्ला दानपुर क्षेत्र के रिठकुला, बदियाकोट, बाछम, किलपारा, खाती, सोराग, बोरबड़ा, कुंवारी, शामा, लीती, खाती, कीमू सहित तमाम गांवों की विद्युत समस्या रखी।

 विधायक ने कहा कि इन गांवों में नियमित बिजली के अभाव में लोग परेशान रहते हैं। यहां के गांवों को पावर कारपोरेशन की बिजली के साथ जोड़ने की जरूरी है। जिससे उन्हें चौबीसों घंटे बिजली मिल सके। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि यहां के गांव शुरू से उरेडा की जल विद्युत परियोजनाओं के साथ जुड़े हैं।
विज्ञापन


अब कई परियोजनाएं खराब हालत में हैं। कुछ गांवों में संकट अधिक है। कुछ नई परियोजनाएं बन रही हैं। यहां के गांवों को पावर कारपोरेशन की निर्माणाधीन 11 केवी ग्रिड के साथ जोड़ने की योजना है। इसका कार्य प्रगति पर है।

 शीघ्र ही उच्च हिमालय के गांवों की विद्युत समस्या दूर हो जाएगी। विधायक के सवाल के जवाब में पूर्व सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने बताया कि बागेश्वर जिले में उपनल से कुल 273 लोगों को विभिन्न विभागों में नियुक्तियां दी गई हैं। सर्वाधिक 63 शिक्षा विभाग में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें