फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा आने से रीमा-दोफाड़ मोटर मार्ग बंद 

Sun, 08 May 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
जेसीबी ने हटाया मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। शुक्रवार को हुई मूसलाधार वर्षा से रीमा-दोफाड़ मोटर मार्ग मलबा आने से बंद हो गया। सड़क बंद होने से वाहनों की आवाजाही ठप रही। मुख्यालय की ओर आने, जाने वाले वाहन मार्ग में ही खड़े हो गए। जेसीबी से मार्ग का मलबा हटाने के बाद यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन


रीमा क्षेत्र में शुक्रवार की शाम को मूसलाधार बारिश हुई। इससे रीमा-दोफाड़ सड़क में भारी मात्रा में मलबा आ गया। मलबा आने से शनिवार की सुबह वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। रीमा, दोफाड़ की ओर वाहन खड़े हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पीएमजीएसवाई को दी। इसके बाद विभाग की ओर से एक जेसीबी भेजकर मलबा हटाया गया।

मलबा हटने के बाद ही इस रूट में यातायात सुचारु हो सका। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि सड़क में मलबा आने की जानकारी मिलते ही विभाग को सूचना दे दी गई थी। उन्होंने बताया कि जिले की अन्य सड़कों की स्थिति ठीक है। बारिश से अन्य कहीं नुकसान की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें