फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर के सागर ने स्वर्ण, महेंद्र ने रजत पदक जीत कर देश का मान बढ़ाया

विज्ञापन
रजत पदक विजेता महेंद्र परिहार। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। वियतनाम में आयोजित एशियन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रुनीखेत के महेंद्र परिहार ने रजत पदक जीतकर नाम रोशन किया है। महेंद्र की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमी गदगद हैं।
विज्ञापन

जिले के रुनीखेत बागेश्वर के महेंद्र परिहार पुत्र तारा सिंह परिहार ने वियतनाम में आयोजित एशियन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारत के लिए रजत पदक जीता है। इस पर डीएम रंजना राजगुरु ने महेंद्र परिहार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बागेश्वर जिले के लिए गौरव की बात है। कहा कि दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धियां जनपद बागेश्वर के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से ही जीवन में कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। इससे पहले जिले के सागर थायत ने जूनियर वर्ल्ड पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें