फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नगर में भव्य शोभायात्रा के साथ मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती

Mon, 26 Oct 2026 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर जिले में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि, राधा-कृष्ण और भगवान श्रीराम की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

सोमवार को नगर के वाल्मीकि जयंती के अवसर पर वाल्मीकि मंदिर में विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। दोपहर में मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा कांडा मार्ग, सरयू पुल, माल रोड, एसबीआई तिराहा, स्टेशन मार्ग, गोमती पुल और तहसील मार्ग से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भागीदारी की। शोभायात्रा में शामिल बच्चों ने आकर्षक नृत्य और करतब प्रस्तुत कर लोगों का ध्यान खींचा। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा मंदिर पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना की गई। वाल्मीकि संगठन बागेश्वर के अध्यक्ष संजीव भारती ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भव्य आयोजन किया गया। महर्षि वाल्मीकि ने अपने विचारों और रचनाओं के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य किया। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने लोगों से महर्षि के बताए मार्ग पर चलने और समाज में एकता, भाईचारे तथा सद्भाव को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर चंदन लाल, रजत कुमार, राम किशोर, राम भरोसे, बिट्टू, राजपाल, अजय, शकुंतला देवी, ललिता देवी, सरिता देवी आदि मौजूद रहे। गरुड़ में पहली बार निकली वाल्मीकि जयंती की भव्य शोभायात्रा
गरुड़। क्षेत्र में पहली बार वाल्मीकि जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। उत्साह, उल्लास और सामाजिक एकजुटता के बीच निकली शोभायात्रा में वाल्मीकि समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। गरुड़ बाजार से बैजनाथ तक निकली शोभायात्रा में जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। रुद्रपुर से पहुंचे कलाकारों के हैरतअंगेज करतब आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा का शुभारंभ पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष कुंदन भंडारी, व्यापार संघ अध्यक्ष महेश ठाकुर, सभासद अंकित जोशी, हेम रावत, ललिता प्रसाद, घनश्याम जोशी, मंगल राणा, जेसी आर्य, हरीश रावत, अभय नेगी और भास्कर बृजवासी ने किया। इसके बाद शोभायात्रा गरुड़ बाजार से होते हुए बैजनाथ तक पहुंची। इस मौके पर वाल्मीकि संगठन के शिवम कुमार, सर्वेश कुमार, नितेश कुमार, विपिन कुमार, राहुल कुमार, सपना, बबली और सत्यम कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें