फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवतोली गांव में पहुंचा रसोई गैस का वाहन

Mon, 03 Apr 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
देवतोली में पहुंचा रसोई गैस का वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कमस्यार घाटी के सुुदूरवर्ती देवतोली गांव में भी रसोई गैस का वितरण शुरू हो गया है। पहली बार गैस का वाहन पहुंचनेेेे से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। 
विज्ञापन

देवतोली, बगराटी, भंडारीगांव, भैंसखार, देवलेत, नरगोली, चंतोला, तुषरेड़ा, ठांगा, सिमायल, अखरांणी और ढानण के ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें रसोई गैस के सिलेंडर की रिफीलिंग के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता था।

 इसमें उन्हें एक सिलेंडर का 1300 रुपये में पड़ता था। अब गांव में सिलेंडर का वाहन आने से उन्हें यह 829 में पड़ रहा है। रसोई गैस एजेंसी के कांडा के प्रबंधक प्रमोद पांडे ने बताया कि वाहन हर महीने नियमित रूप से आएगा। ग्रामीणों ने क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति शुरू कराने में दिए गए सहयोग के लिए विधायक बलवंत भौर्याल और गैस एजेंसी के प्रबंधक का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें