बागेश्वर के करासघट पहुंचे गैस वाहन से बंटती गैस। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। ग्राम पंचायत करासमाफी के ग्राम प्रधान अंजनि जोशी के प्रयासों से पहली बार घरेलू गैस सिलिंडर की गाड़ी करासघट पहुंची। वहां 30 लोगों के सिलिंडर रीफिल किए गए। रसोई गैस का वाहन गांव में पहुंचने पर लोगों में खुशी थी। ताकुला के गैस प्रबंधक रमेश चंद्र पंत ने कहा है कि अब हर महीने की 18 तारीख को को रसोई गैस का वाहन करासघट आएगा। गैस सिलिंडरों की गांव के पास आपूर्ति होने से ग्राम पंचायत के लोगों की समय और पैसे की बचत हुई है। मटेला, करासीबुंगा, कनगाड़, करासमाफी के लोगों को इस सेवा का लाभ मिलेगा।