फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद आदर्श गांव बाछम में समस्याओं का अंबार

Thu, 14 Feb 2019 11:10 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बाछम के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकार की योजना तो थी कि सांसद आदर्श गांवों का विकास कर इन्हें मॉडल गांव बनाएंगे जो विकास की नजीर बनेंगे। इसी के मद्देनजर राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने भी बागेश्वर का बाछम गांव गोद लिया। 
विज्ञापन


बाछम में तस्वीर बिल्कुल उल्टी है।  इस गांव में बिजली, सड़क, शिक्षा जैसी बुनियादी जरूरतें तक पूरी नहीं हो सकी हैं। हालत इतनी बदतर है कि ग्रामीणों ने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर लोक सभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया।  
ये हैं ग्रामीणों की मांगें  
जूनियर हाईस्कूल का उच्चीकरण कर सभी विषयों के शिक्षकों की तैनाती, गांव में पोस्ट आफिस, सीवीसी बैंक खोला जाए, संचार व फोर जी इंटरनेट सुविधा दी जाए, गांव के सभी तोकों तक बिजली पहुंचाई जाए, देवीकुंड, नाकुंड, सुंदरढूंगा को पर्यटन स्थल व धाम घोषित कर विकसित करें।  
विज्ञापन


क्या कहते हैं ग्रामीण 

बाछम को सांसद आदर्श गांव घोषित करने के बाद भी यहां की दशा में सुधार नहीं हो पाया है। समस्याएं आज भी जस की तस हैं। 15 दिनों के भीतर समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन के साथ चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा। - आनंद राम, प्रधान बाछम 

गांव के विद्यालय में शिक्षक नहीं होने से आठवीं की छात्राओं ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चला रही है। लेकिन, हमारे गांव में बेटियां स्कूल की बजाय घर में बैठीं हैं। - भगवत सिंह दानू

आदर्श गांव घोषित करते वक्त हमें बताया गया था कि गांव की दशा सुधर जाएगी, गांव में अब कोई समस्या नहीं रहेगी। लेकिन, यहां तो एक भी अधिकारी समस्या जानने भी नहीं आया।  - जोहार सिंह दानू 

गांव को जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल है। जगह-जगह मलबा आने से अक्सर सड़क बाधित रहती है। डामरीकरण की मांग को भी प्रशासन अनसुना कर रहा है। - चंदन सिंह

  पोस्ट ऑफिस खाती में खाताधारक को मात्र 500 रुपये ही दिए जा रहे हैं। कैश के अभाव में कम राशि दी जा रही है। आने- जाने में ही एक हजार से अधिक खर्च हो जाता है। - भरत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें