फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और बर्फबारी से बागेश्वर में ठंड बढ़ी

विज्ञापन
बागेश्वर में अलाव तापकर शीतलहर से जूझते लोग। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। दो दिन की बारिश और बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है। गरम कपड़े और आग का सहारा लेकर लोग ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से शीतलहर चल रही है। रविवार को भी जिले का मौसम ठंडा रहा। आसमान ज्यादातर समय बादलों से घिरा रहा। इस कारण घाटी वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को हाड़कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ा। लोग हीटर, अलाव और अंगीठी के सहारे ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

इससे बिजली वितरण प्रणाली पर भी ओवरलोडिंग होने लगी है। कपकोट के कई पर्वतीय इलाकों में जमी बर्फ नहीं पिघल सकी है। कई जगह भूस्खलन और बर्फबारी के चलते पेड़ भी गिर रहे हैं। हिमपात के चलते अभी भी कई सड़कों पर वाहन फिसलने का खतरा है। रविवार को जिले का तापमान 13 डिग्री न्यूनतम और 16 डिग्री अधिकतम दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें