फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीती टावर के सिग्नल से नहीं सुधरी संचार सेवा

Wed, 11 Nov 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कपकोट विकासखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र लीती में लगे बीएसएनएल के मोबाइल फोन टावर से नियमित सिग्नल नहीं आ रहे हैं। इस कारण क्षेत्र के लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ग्राम प्रधान आनंद प्रकाश ने बीएसएनएल के अधिकारियों से टावर शीघ्र चालू करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


 प्रधान ने बताया कि बीएसएनएल ने टावर को चालू तो किया लेकिन इसमें से नियमित सिग्नल नहीं आ रहे हैं। नियमित सिग्नल न आने से ग्रामीणों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बीएसएनएल के इंजीनियरों से नियमित सिग्नल दिलाने की मांग की है। इधर बीएसएनएल के जेटीओ सरफराज खान ने बताया कि टावर को जनरेटर से संचालित किया गया है।

 क्षेत्र के लोगों की सहमति से टावर का जनरेटर सुबह नौ से एक बजे जबकि शाम को चार से छह बजे तक चालू होता है। उन्होंने बताया कि यूपीसीएल को बिजली के कनेक्शन के लिए ढाई लाख रुपये का भुगतान किया गया है। बिजली कनेक्शन जुड़ने पर टावर से सिग्नल सुधर जाएंगे। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें