फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में शौचालय सुविधा विहीन विद्यालयों की सूची दें 

Mon, 11 Sep 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपस्थित केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने सोमवार को विकास भवन सभागार में सर्व शिक्षा अभियान के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार लाने के साथ ही विद्यालयों में शौचालय, पेयजल और भवनों की स्थिति पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने डीईओ को निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में शौचालय नहीं हैं और जिनमें शौचालय उपयोग लायक नहीं रह गए हैं, उनकी सूची दो दिन के भीतर उन्हें उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


टम्टा ने सभी विद्यालयों में पानी, बिजली, शौचालयों, भवनों सहित अन्य कमियों की सूची बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने निशुल्क पुस्तक वितरण एवं ड्रेस वितरण की जानकारी ली। प्राथमिक विद्यालय लखनी में भूमि उपलब्ध न होने पर विद्यालय के निर्माण कार्य में विलंब की स्थिति पर एसडीएम और वन विभाग को गांव का संयुक्त निरीक्षण कर जमीन का प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा अधिकारी को लोकसभा सत्र के दौरान बच्चों का शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के लिए हर ब्लॉक से चयनित कर जिले से करीब 50 बच्चों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्ष 2017-18 के लिए प्रस्तावित बजट का अनुमोदन किया। डीईओ (बेसिक) आकाश सारस्वत ने योजना के अंतर्गत विभिन्न मदों आवंटित धनराशि के सापेक्ष व्यय विवरण की जानकारी दी। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, समिति के सदस्य भगत डसीला, कुंदन परिहार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा व अन्य सदस्यों सहित सीडीओ एसएसएस पांगती, सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट, सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत, एसडीएम श्याम सिंह राणा, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें