प्रशासन ने सड़क किनारे राज्य सरकार की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों सूची हाईकोर्ट को सौंप दी है। प्रशासन को अब बागनाथ नगरी को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए हाईकोर्ट के आदेश का इंतजार है। न्यायालय के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बागेश्वर में कई अतिक्रमणकारियों ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया हुआ है। पिछले कई सालों से सरकारी जमीन को घेरकर बैठे अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करने की हिम्मत प्रशासन भी नहीं जुटा पा रहा था। इस बीच हाईकोर्ट के आदेश पर तहसील प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों की सूची तो हाईकोर्ट को सौंप दी है।
इधर विभिन्न संगठनों ने राज्य सरकार की जमीन से अतिक्रमणकारियों को हटाने की मुहिम का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि जल्द ही बागनाथ नगरी अतिक्रमण से मुक्त हो पाएगी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुंदन परिहार, महेश कांडपाल समेत कई लोगों ने बागेश्वर को अतिक्रमण मुक्त करने की पहल का स्वागत किया है।
कोट......
हाईकोर्ट में दाखिल जनहित याचिका में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सड़क किनारे सरकारी जमीन घेरकर बैठे अतिक्रमणकारियों की सूची तलब की है। बागेश्वर जिले के अतिक्रमणकारियों की सूची हाईकोर्ट को सौंपी जा चुकी है। अदालत के आदेश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- राकेश तिवारी, एसडीएम बागेश्वर