फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: लीसा डिपो की सुरक्षा परखी, विद्यार्थियों को बताए अग्नि सुरक्षा के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। फायर सीजन में प्रतिष्ठानों की सुरक्षा और आमजन को अग्नि दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए फायर सर्विस की टीम ने अभियान तेज कर दिया है। एसपी जितेंद्र मेहरा के निर्देश में फायर स्टेशन की टीम ने लिसा डिपो में सुरक्षा मानकों को परखा, स्कूली बच्चों को आग से निपटने के व्यवहारिक तरीके सिखाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में फायर यूनिट ने द्यांगण स्थित लीसा डिपो का वाइटल इंस्टालेशन के अंतर्गत विस्तृत निरीक्षण किया। टीम ने डिपो में उपलब्ध अग्नि सुरक्षा संसाधनों की कार्यक्षमता जांची और प्रबंधन को सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान फायर यूनिट ने नवोदय विद्यालय में छात्र-छात्राओं और शिक्षण स्टाॅफ के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। संवाद
विज्ञापन


.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें