फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में भी हो रही शराब की तस्करी, 55 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
बागेश्वर के कपकोट में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। लॉकडाउन की अवधि में शराब तस्कर भी सक्रिय हैं। कपकोट पुलिस ने 55 पेटी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त मैक्स जीप को सीज कर दिया है। अवैध शराब की अनुमानित कीमत लगभग साढ़े तीन लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को कपकोट के थाना प्रभारी कैलाश सिंह बिष्ट के निर्देशन में पुलिस टीम सौंग तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान मैक्स जीप संख्या यूके 02 टीए 0763 से से 55 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जीप में सवार हयात सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी कफलानी कपकोट को अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करने पर मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ कपकोट थाने में 60/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। शराब पकड़ने वाले दल में उप निरीक्षक लोकेश रावत, कांस्टेबल शंकर राम, पवन कुमार शामिल थे। गौरतलब है कि लॉकडाउन की अवधि में पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है। लॉकडाउन की अवधि में पुलिस स्मैक तस्करी के दो मामलों के साथ ही अवैध शराब के कई मामलों का खुलासा कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें