फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर मेडिकल जांच कराए घर जाने पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। हल्द्वानी और अल्मोड़ा से लौटे तीन व्यक्तियों के लिए पुलिस की हिदायत के बाद भी बगैर मेडिकल कराए घर जाना महंगा साबित हुआ है। पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार बीते 9 मई को विनय कुमार पुत्र रमेश राम निवासी जुनायल अल्मोड़ा से घर लौटा था। झिरौली बैरियर पर पुलिस ने मेडिकल के उपरांत ही घर जाने के की हिदायत दी थी लेकिन उक्त व्यक्ति मेडिकल ना कराकर सीधे घर चला गया। 9 मई को ही मनकोट निवासी प्रयाग दत्त पुत्र पान देव अपनी पत्नी इंद्रा देवी के साथ हल्द्वानी से लौटे थे। झिरौली पुलिस ने मेडिकल कराने के उपरांत ही घर जाने को कहा था लेकिन यह दोनों भी बगैर स्वास्थ्य जांच कराए घर चले गए। तीनों व्यक्तियों के बगैर स्वास्थ्य परीक्षण कराए घर जाने मामला संज्ञान में आने पर कोतवाली प्रभारी खष्टी बिष्ट ने विनय कुमार और प्रयाग दत्त का सपरिवार जिला चिकित्सालय में मेडिकल कराया। चिकित्सालय से उनको होम क्वारंटीन का नोटिस दिया गया। लाॅकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर कोतवाली पुलिस ने रविवार को विनय कुमार, प्रयाग दत्त और उनकी पत्नी इंद्रा देवी का पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालान किया। प्रभारी कोतवाल खष्टी बिष्ट ने कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को इसी तरह कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें