फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 16 लाख रुपये से होगा लिंक मार्ग का निर्माण

Sat, 14 Jun 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डोबा ग्राम पंचायत का पहाड़गैर तोक मोटर मार्ग से जुड़ेगा। जिला योजना से गांव के लिए लिंक मार्ग का निर्माण किया जाएगा। लोनिवि ने सड़क निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पहाड़गैर तोक में आठ-दस परिवार रहते हैं। लंबे समय से ग्रामीण सड़क बनाने की मांग कर रहे थे। सड़क नहीं होने से लोगों को बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग तक पैदल आना पड़ता है। अब लोनिवि ने जिला योजना से तोक तक सड़क निर्माण की कवायद शुरू की है। 16 लाख रुपये से मोटर मार्ग का निर्माण किया जाना है। ईई एसके पांडेय ने बताया कि सड़क बनाने के लिए पूर्व में भी टेंडर लगाए गए थे, लेकिन कोई ठेकेदार नहीं आया था। एक बार फिर निविदा लगाई गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें