फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: उच्च हिमालयी क्षेत्र में हल्का हिमपात, निचले इलाकाें में बारिश

Wed, 28 Jan 2026 12:24 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

बागेश्वर जिले में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश के बाद ठंड में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
कपकोट के खाती में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद पड़ी बर्फ और बदलता मौसम। - फोटो : स्रोत- जागरूक पाठक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर जिले में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में हल्का हिमपात और निचले इलाकों में बारिश होने के बाद ठंड बढ़ गई है। जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रहा। पिंडर घाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने मंगलवार को जिले में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अनुमान जताया था जो सही साबित हुआ। सुबह से हल्के बादल छाए थे। दोपहर तक धूप-छांव का खेल चला, फिर मौसम पूरी तरह से बदल गया। बादल छाने से ठंडी हवाएं चलने लगीं और बारिश के आसार बनने लगे। शाम तक मौसम इसी तरह का बना रहा। शाम पांच बजे बाद जिला मुख्यालय समेत जिले के अन्य स्थानों में बारिश होने लगी। बोरबलड़ा निवासी हरीश सिंह दानू, खाती के प्रकाश सिंह आदि ने बताया कि ग्लेशियर से सटे क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। हालांकि निचले और आबादी वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। कई स्थानों से विगत दिनों गिरी बर्फ अब तक नहीं पिघली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें