बागेश्वर। जिले में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। जिला मुख्यालय समेत निचले इलाकों में पूरे दिन धूप-छांव का खेल चलता रहा।
कपकोट के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और बूंदाबांदी हुई है। जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस रहा।
मंगलवार को सुबह हल्का कोहरा था। करीब साढ़े आठ बजे जिला मुख्यालय में धूप निकली लेकिन कुछ देर बाद ही बादल छा गए। 10 बजे तक बारिश होने के आसार बन गए थे लेकिन कुछ देर बाद ही बादल छंटने लगे।
दिन के समय धूप निकल आई लेकिन शाम के समय फिर से बादल छाने लगे। कपकोट के बदियाकोट, सोराग, खाती, विनायक में बूंदाबांदी हुई। बोरबलड़ा और पिंडारी ग्लेशियर से सटे बुग्यालों में हल्की बर्फबारी होने से निचले इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। संवाद