फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौड़ा गांव के हरीश बने सेना में लेफ्टिनेंट

Thu, 13 Dec 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
सेना में लेफ्टिनेंट बने हरीश जोशी परिजनों संग खुशी मनाते। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमेश्वर के ग्राम चौड़ा निवासी मोहन चंद्र जोशी के पुत्र हरीश जोशी ने सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। गत दिवस प्रशिक्षण के उपरांत आफीसर  ट्रेनिंग अकादमी गया, बिहार में आयोजित पासिंग आउट परेड में हरीश ने देश सेवा का संकल्प लिया। 
विज्ञापन


हरीश की प्रारंभिक शिक्षा बागेश्वर में हुई। उनके पिता मोहन चंद्र जोशी बागेश्वर लोनिवि में चालक के पद पर कार्यरत थे। इस दौरान वह बागेश्वर के ग्राम कठायबाड़ा में निवास करते थे। बाद में उन्होंने छावनी परिषद रानीखेत से प्राइमरी शिक्षा पूर्ण कर नेशनल इंटर कालेज रानीखेत से बीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्ष 2005 में सोल्जर टेक्निकल के माध्यम से वह सेना में भर्ती हुए। इसी साल दिसंबर में उन्होंने इंजीनियर रेजीमेंट में कमीशन प्राप्त किया। ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी गया, बिहार में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान हरीश ने देश सेवा का संकल्प लिया। हरीश को 19 मद्रास इंजीनियरिंग की पठानकोट यूनिट में लेफ्टिनेंट के पद नियुक्ति मिली है। हरीश ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता दीपा जोशी, पिता मोहन चंद्र जोशी सहित पत्नी दीप्ती व परिवार के अन्य सदस्यों व सेना के अधिकारियों को दिया है। पॉसिंग आउट परेड में माता-पिता सहित पत्नी दीप्ति, बेटा मानस, बहन किरन, चित्रा, राजेश पाठक, प्रकाश तिवारी आदि भी मौजूद थे।  

चौड़ा गांव में जश्न का माहौल 
बागेश्वर। हरीश की उपलब्धि से उनके पैतृक गांव चौड़ा में भी लोगों ने खुशी जताई है। ग्रामीणों ने बताया कि हरीश बचपन से ही मेधावी रहे। साधारण परिवार से होने के बाद भी हरीश ने अपनी मेहनत व लगन के बल पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हरीश के ताऊ जगदीश जोशी, चाचा ललित जोशी व पूरन चंद्र जोशी सहित अन्य ग्रामीणों ने भी हरीश के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर खुशी जताई है। कहा कि हरीश की सफलता क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें