फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवमी पर किया माता का श्राद्ध तर्पण

Sun, 25 Sep 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर/कपकोट/ कांडा।
विज्ञापन
बागेश्वर में किया पितृ तर्पण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट/ कांडा। शनिवार को कई लोगों ने अपनी मृत माता का नवमी का श्राद्ध तर्पण किया। पुरोहितों ने यजमानों के घरों में जाकर तिल कुश से श्रद्धापूर्वक श्राद्ध तर्पण कराए और पितरों के पिंडों की पूजा कराई। लोगों ने अपनी दिवंगत माता को कई किस्म के भोजन परोसा और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन


इधर सरयू और गोमती के पवित्र संगम पर तीर्थ पुरोहित महेश भट्ट, बागनाथ मंदिर में पूजा पाठ कराने वाले पंडित हेम चंद्र जोशी और अन्य पंडितों से अपनी-अपनी दिवंगत माता का श्राद्ध तर्पण करवाया। लोगों ने पंडितों को यथोचित दक्षिणा और मिष्ठान भेंट किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें