हिमालयन सेंट्रल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल को ज्ञापन देकर गोमती पुल से कलक्ट्रेट पुल तक के मार्ग को सुबह साइकिलिंग के लिए सुरक्षित रखने का आग्रह किया है। इस बीच यातायात पर रोक लगाने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि सुबह एक घंटे तक सड़क खुली रहने पर छात्र-छात्राएं इस पर साइकिलिंग का अभ्यास करेंगे। खासकर जून में गर्मियों की छुट्टियों में छात्र यहां साइकिल चला सकेंगे। छात्र-छात्राओं का कहना है कि इससे समाज में जागरूकता आएगी, प्रदूषण मुक्त वातावरण बनेगा। लोग साइकिलिंग, व्यायाम के लिए प्रोत्साहित होंगे। साथ ही तेल की भी बचत होगी।