फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलो पानी भर लेंः लॉकडाउन में छूट की अवधि में हैंडपंप पर लग रही भीड़

विज्ञापन
बागेश्वर में लॉकडाउन की अवधि में छूट के दौरान पानी भरते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बागेश्वर। लॉकडाउन की अवधि में छूट के दौरान लोग हैंडपंप पर पानी भरने के लिए टूट पड़ रहे हैं। पानी भरने की आपाधापी में लोग सोशल डिस्टेंस का भी कतई अनुपालन नहीं कर रहे हैं। जिला मुख्यालय में सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे हैंडपेपों, जलधारों में पानी भरने वाले लोगों की भीड़ लग रही है। सबसे अधिक दबाव तहसील रोड पर लोनिवि की आवासीय कालोनी के पास स्थित हैंडपंप पर हैं। इस हैंडपंप का पानी पीने के लिए अच्छा माना जाता है। लॉकडाउन में छूट की अवधि में पंप में लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। हैंडपंप के पास लोग झुंड के रूप में खड़े रहते हैं। सामाजिक दूरी का कतई ध्यान नहीं रखते हैं। लोगों को सामाजिक दूरी बनाकर पानी भरना चाहिए। सोशल डिस्टेंसिंग पर ध्यान देना ही चाहिए। यही सबके हित में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें