बागेश्वर के गांधी पार्क पर चलो पंचायत चलो वार्ड शुरू करते युवा कांग्रेसी।
- फोटो : amar ujala
युवा कांग्रेसियों ने चलो पंचायत चलो वार्ड अभियान शुरू कर दिया है। अभियान में युवाओं के लिए रोजगार कार्ड और किसानों के लिए किसान कार्ड बनाए जा रहे हैं।
जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत के नेतृत्व में युवा कांग्रेसियों ने रविवार को स्टेशन रोड पर गांधी चबूतरे पर कार्यक्रम लांच करते हुए कहा कि इस अभियान के जरिये कांग्रेस की जनहित नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार और किसानों के लिए किसान कार्ड बनाए जाएंगे। इस दौरान रंजीत रावत, ब्लाक प्रमुख गोपा धपोला, वीरेंद्र नगरकोटी, दीपक कोहली, भरत कोरंगा, अजय साह, गोकुल परिहार, दीपक खेतवाल, पवन, लक्ष्मी सुनीता टम्टा मौजूद थे।
पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि
बागेश्वर। कांग्रेस सेवा दल ने पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। फिर गांधी पार्क स्टेशन रोड पर ध्वज वंदन कार्यक्रम किया गया। मदन सिंह टंगड़िया ने तिरंगा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान वीरेंद्र नगरकोटी, सुनीता टम्टा, गोविंद कठायत, निर्मला धपोला, प्रमोद जोशी, गणेश, संजय, लीला, इंद्रा, पार्वती आदि मौजूद थीं।