फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: एक तो महंगे दाम, उसके ऊपर गैस चोरी?

Sat, 25 Mar 2023 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। रसोई गैस के आसमान छूते दामों ने पहले ही उपभोक्ताओं की कमर तोड़ रखी है। उस पर तुर्रा यह है कि हल्द्वानी के लालकुआं गैस प्लांट से सिलिंडर बागेश्वर पहुंचते-पहुंचते सिलिंडर में रसोई गैस कम हो जा रही है। जनता को चूना लगाने वाला एक ऐसा ही मामला बागेश्वर में सामने आया है। 45 गैस सिलिंडर में 900 ग्राम से 1.200 किलो तक गैस कम निकली है।
विज्ञापन

घटतोली का यह मामला बृहस्पतिवार शाम उस समय सामने आया, जब गैस प्लांट से ट्रक में आए सिंलडर में घटतोली का शक होने पर तौल की गई तो निर्धारित वजन से कम गैस निकली। हो हल्ला मचने पर सिलिंडर भरे ट्रक से सिलिंडर गैस गोदाम में नहीं उतारे गए। शुक्रवार को बहुली स्थित गैस गोदाम में सिलिंडर का वजन मापा गया।
एक के बाद एक 45 सिलिंडरों में रसोई गैस कम निकली। बागेश्वर इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक देवेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि ट्रक में 218 सिलिंडर थे। कम वजन के 45 सिलिंडर को गैस प्लांट वापस भेज दिया गया है।
विज्ञापन


रास्ते में ही कौन खा जा रहा गैस?
बागेश्वर। गैस सिलिंडर में से गैस चोरी की जा रही है। अन्य सिलिंडर को गैस के वाहन में ही रिफिल कर ग्राहकों को चूना लगाया जा रहा है या प्लांट से सिलिंडर में कम गैस भरी जा रही है, यह जांच का विषय है। ग्राहकों को कब से चूना लग रहा है, यह अहम सवाल है। इस पर रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाया जाएगा। संवाद

मामला रफा दफा करने की हो रही थी कोशिश
बागेश्वर। रसोई गैस सिलिंडर में घटतोली का मामला बृहस्पतिवार की शाम को सामने आ गया था। गैस सिलिंडर का वजन मापने में शुक्रवार शाम तक का समय लग गया। सूत्रों की मानें तो इस मामले को एजेंसी स्तर ही दबाने की कोशिशें भी हुई, लेकिन हो हल्ला मचने के बाद यह कोशिश नाकाम रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें