फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलौना और ठाकुरद्वारा वार्ड में बढ़ी तेंदुए की धमक

विज्ञापन
Leopard threat in Billauna and Thakurdwara ward of bageshwar
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय में तेंदुए का आतंक बढ़ गया है। बुधवार सुबह नारायणदेव वार्ड के सैंज में तेंदुआ धमक गया था, जिसे वन विभाग ने सतर्कता के बाद पिंजड़े में कैद कर लिया था। इधर बुधवार रात बिलौना में तेंदुए की आमद से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में एकाएक से तेंदुए की धमक बढ़ गई है। मंगलवार को ठाकुरद्वारा वार्ड में सुबह के समय तेंदुए ने एक कुत्ते पर हमला कर दिया था। परिवार वालों ने किसी तरह से शोरगुल कर तेंदुए को भगाया। तब तक तेंदुआ कुत्ते को जख्मी कर चुका था। दूसरे दिन तेेंदुआ सुबह के समय सैंज में घनी आबादी के बीच घुस गया। बुधवार रात को ही एक तेंदुआ बिलौना में रात भर गुर्राता रहा। लोगों को अंदेशा है कि सैंज में मादा तेंदुआ को वन विभाग ने पकड़ा था, उसका जोड़ीदार नर तेंदुआ ही बिलौना में धमका था।
वार्ड निवासी हेम चंद्र, शेखर चंद्र, मोहन सिंह आदि ने बताया कि बाजार क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बढ़ने से लोगों में डर का माहौल बन रहा है। उन्होंने वन विभाग से रात के समय गश्त करने और तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। इधर डीएफओ बीएस शाही ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने तेंदुआ दिखने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करने को भी कहा, ताकि उसे समय रहते उसे पिंजरे में कैद किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें