फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अणां, नौघर, माल्दे में तेंदुए की धमक से दहशत

Fri, 04 Jul 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर)। अणां क्षेत्र के गांवों में बीते दिनों से तेंदुए की धमक बढ़ रही है। तेंदुए की धमक से ग्रामीण भयभीत हैं। भयभीत ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। क्षेत्र के फल्यांटी, अणां, लोहारचौरा, कंकड़धार, सिटोली, नौघर, माल्दे गांवों में तेंदुआ अपने शावकों के साथ घूमता हुआ दिख रहा है। दिन दहाड़े तेंदुए की धमक से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। क्षेत्रीय व्यापारी सुंदर सिंह रावत ने बताया कि शाम को दुकान बंद करने के बाद घर जाना मुश्किल हो रहा है। पुष्कर रावत ने बताया कि तेंदुए की डर से सूर्यास्त होने से पहले ही दुकानों को बंद करना पड़ रहा है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। रेंजर महेंद्र सिंह गुसाई ने बताया कि रोज शाम को वन विभाग की टीम गश्त कर रही है। प्रभावित क्षेत्रों में और गश्त बढ़ाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें