फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: हरसीला गांव में दिनदहाड़े दिख रहा तेंदुआ, लोगों में दहशत

Tue, 17 Jun 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
कपकोट के राइंका हरसिला के पीछे झाड़ियों में बैठा तेंदुआ। स्रोत- राजू गढि़या
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। हरसीला गांव में तेंदुए की धमक बढ़ती जा रही है। पिछले एक सप्ताह से रोजाना दिनदहाड़े तेंदुआ गांव में दिख रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को तेंदुआ गांव के इंटर कॉलेज की पीछे वाली पहाड़ी पर आराम करता नजर आया। इस दौरान ग्रामीण राजू गढि़या ने उसकी तस्वीर को कैमरे में कैद कर लिया। उन्होंने बताया कि चार-पांच दिन से उन्हें लगातार तेंदुआ दिख रहा था। वन विभाग को सूचित भी किया गया। बताया कि तेंदुआ जब आराम कर रहा था तो उन्होंने दूर से जूम करके उसकी तस्वीर खींची और विभाग को भेज दी है।
ग्रामीण गुड्डू पाठक ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए की बढ़ती धमक से लोगों को सुरक्षा का डर सता रहा है। मवेशियों को चुगान के लिए भेजने और खेतों में काम के लिए जाने में लोग डर रहे हैं। बच्चोंं की सुरक्षा के लिए भी खतरा बढ़ रहा है। रेंजर एनडी पांडेय ने बताया कि तेंदुआ दिखने की सूचना के बाद स्टाफ को भेजा गया है। क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें