फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंजरे में कैद हुआ आतंक का पर्याय बना तेंदुआ

Thu, 24 Aug 2017 09:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कांडा (बागेश्वर)।
विज्ञापन
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मंतोली गांव में पिछले छह माह से आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए को वन विभाग द्वारा बिनसर वन्य क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। कांडा तहसील क्षेत्र के मंतोली गांव में तेंदुआ पिछले कई महीनों से आतंक का पर्याय बना था। शाम ढलते ही तेंदुआ घरों के आसपास मंडराने लगता था और कई मवेशियों को मार डाला था। इससे ग्रामीण घरों से निकलने में भी भय महसूस कर रहे थे। क्षेत्रवासियों की मांग पर पांच दिन पूर्व वन विभाग ने गांव में एक पिंजरा लगा दिया था।
विज्ञापन


बीती बुधवार रात तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। पिंजरे में फंसने के बाद तेंदुए ने दहाड़ना शुरू कर दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। इस पर वन विभाग की टीम ने मंतोली गांव से पिंजरा विभाग की छतीना चौकी पहुंचाया। वन दरोगा प्रयाग दत्त भट्ट ने बताया कि इसकी सूचना प्रभागीय वनाधिकारी को दी गई है। उनके निर्देश के बाद ही तेंदुए को जंगल में दूर छोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें