फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 तेंदुए ने पांच बकरियों को निवाला बनाया 

Thu, 23 Mar 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तेंदुए ने वन रेंज क्षेत्र बैजनाथ के लौबांज गांव में पांच बकरियों को  निवाला बना लिया। तेंदुए के आतंक से परेशान पशुुपालकों ने वन विभाग से प्रभावित परिवार को मुआवजा देेने, तेंदुए को पक ड़ने के लिए गांव में शीघ्र पिंजरा लगाने की मांग की है। 
विज्ञापन



बैजनाथ रेंज के लौबांज गांव में तेंदुए ने बुधवार की रात अलग-अलग गोशाला में बंधी बकरियों को निवाला बना लिया। वन विभाग के अनुसार तेंदुए ने हरीश राम की एक, बहादुर राम की दो, मधन राम की तीन बकरियों को मार डाला। लौबांज गांव निवासी एडवोकेट  जगदीश आर्या ने वन विभाग से प्रभावित पशुपालकों को तत्काल मुआवजा देने को कहा है।  गांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बहादुर कोरंगा ने बताया कि लौबांज इलाके में तेंदुए ने कई दिनों से आतंक बना हुआ है।  उन्होंने वन विभाग से गांव में शीघ्र पिंजरा लगाने की मांग की है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें