फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गडेरा में तेंदुए ने मारी आठ बकरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट तहसील क्षेत्र के गडेरा ग्राम पंचायत में तेंदुए ने बकरियों के झुंड पर हमला कर आठ बकरियाें को मार दिया। पांच बकरियों का अब तक पता नहीं चल सका है। प्रभावित ने वन विभाग से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

गडेरा के हयात सिंह ने रोजाना की तरह बकरियों को जंगल में चुगान के लिए छोड़ा था। इसी दौरान तेंदुए ने बकरियों पर हमला कर दिया। ग्रामीण ने बताया कि 13 बकरियों में से पांच का पता नहीं चल रहा है। बाकी मरी मिली हैं। ग्राम प्रधान महेश सिंह ने बताया कि वन विभाग को मामले की सूचना दी गई है। रेंजर रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। आठ बकरियों के शव मिले हैं। जांच के बाद ग्रामीण को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें