बागेश्वर। दुग नाकुरी तहसील क्षेत्र के ग्राम नरगड़ा निवासी आनंद सिंह हरड़िया बुधवार को जंगल में बकरी चराकर घर लौट रहा थे। इसी बीच घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उसकी सात बकरियों को मार दिया। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने घटना की सूचना वनाधिकारियों को दी। इसी गांव के पास भूलगांव, जलमानी, रीमा क्षेत्र में भी कई दिन से ग्रामीणों और मवेशियों पर तेंदुए के हमले होते रहे हैं। ब्यूरो