फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झिरोली में मनाया जा रहा स्वच्छता पखवाड़ा

विज्ञापन
अल्मोड़ा मैग्नेसाइट लिमिटेड की ओर राप्रावि बिलौरी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। अल्मोड़ा मैग्नेसाइट लिमिटेड फैक्ट्री परिसर झिरौली में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। भारतीय खान ब्यूरो के निर्देशन में यह अभियान 16 नवंबर से 31 अक्तूबर तक चलेगा। इस बीच कंपनी के खनन क्षेत्र से लगे गांवों में जागरूकता के कार्यक्रम चल रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के पारंपरिक नौलों, धारों समेत आसपास के जल स्रोतों की भी सफाई की जा रही है। खनिज संरक्षण को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। निकटवर्ती स्कूलों में बच्चों के साथ शिक्षक, अभिभावकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई जा रही है। स्कूलों में सफाई के लिए हाइजनिक किट भी बांटे जा रहे हैं। कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी पौधे भी लगा रहे हैं। इस दौरान अनिल कुमार, ललित कांडपाल, कुणाल जोशी, सुभाष, शांति लाल, रमेश लाल, चंदन सिंह, नरेंद्र करायत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें