फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए पकड़ने के लिए झांकरा में पिंजरा लगाया जाए

Sun, 08 Jan 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
। जिले की झांकरा ग्राम सभा में पिछले कई दिनों से तेंदुए का जोड़ा दिखाई दे रहा है। इससे ग्रामीण सुरक्षा को लेकर भयभीत हैं। महिलाएं और बच्चे घरों से अकेले निकलने में भय महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने तेंदुए के जोड़े को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों का कहना है कि झांकरा गांव के सिरखेत, बिनाड़ी, कुकरीरौला और ओखलीधारा में तेंदुए का जोड़ा घूम रहा है। इससे ग्रामीण अपनी और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। तेंदुओं के दिखाई देने से महिलाएं पशुओं के लिए चारा लाने में भी कतरा रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक माह पूर्व इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी थी। परंतु अभी तक तेंदुए के जोड़े को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में कभी भी किसी के साथ हादसा हो सकता है। ग्रामीण रामलाल, नंदन राम, दलीप राम, ख्यालीराम, मोहन राम, हरीश राम, कमल कुमार, नीरज कुमार, दीवान राम, देवकी नंदन जोशी, दिनेश जोशी, संतोष आदि क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी से तेंदुओं को पकड़ने के लिए वन विभाग को निर्देशित करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें