फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: तेंदुए ने गाय और बछड़े का किया शिकार

Thu, 26 Mar 2026 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के चेटाबगढ़ क्षेत्र में लावारिस पशुओं को तेंदुए ने निवाला बना लिया। इससे गांव में भय का माहौल बना हुआ है। चारे और घास के लिए जंगल जाने वाली महिलाओं के लिए खतरा बना है। ग्रामीणों ने बताया कि विगत एक सप्ताह से क्षेत्र में तेंदुए की धमक बनी हुई है।
विज्ञापन

राहगीरों को अकेले आने-जाने में भय बना रहता है। बताया कि तेंदुए ने बुधवार की रात जंगल में लावारिस बछड़े और गाय को मार डाला। जब तक ग्रामीण वहां पहुुंचे तब तक तेंदुआ जंगल की ओर जा चुका था। पुष्पा देवी, बीना देवी, रेवती देवी, कमला देवी आदि ने बताया कि तेंदुआ रात के समय आबादी वाले इलाके में आता है। इससे लोगों को समय से पहले ही घरों में बंद होने को मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें