गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के गलई गांव में तेंदुए का शव मिला है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे नष्ट कर दिया है।
गलई गांव के सरपंच बलवंत सिंह ने गढ़खेत रेंज में तेंदुए का शव दिखने की सूचना दी। सूचना के बाद वन रक्षक चंदन सिंह नेगी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय लाया गया।
पशु चिकित्सक पीके पाठक ने तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया। जिसके बाद शव को जलाकर नष्ट किया गया। रेंजर केवलानंद पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया आपसी संघर्ष में तेंदुए की मौत का मामला लग रहा है। तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे नष्ट कर दिया गया है।