फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जजी परिसर में दिखा तेंदुए का बच्चा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। जिला न्यायालय परिसर में रविवार की सुबह तेंदुए का बच्चा दिखने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए तेंदुए के बच्चे को रेस्क्यू कर लिया। वह घायल अवस्था में था। वन विभाग उसका उपचार करा रहा है।
विज्ञापन


रविवार की सुबह जिला न्यायालय परिसर में तेंदुए का बच्चा घूमता दिखा। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने तेंदुए के बच्चे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद यह मामला तेजी से वायरल हो गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने जिला न्यायालय परिसर में खोजबीन शुरू की और बच्चे को सुरक्षित बचा लिया। रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि न्यायालय परिसर जंगल से सटा हुआ है। जिस कारण तेंदुए का बच्चा वहां आ गया। रेस्क्यू किए गए शावक को इलाज के बाद प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

फोटो 02 बीजीएस 02 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें