फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: रतौड़ा में तेंदुए की दहशत, गौशाला में घुसकर बछिया पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ के रतौड़ा गांव में तेंदुए की बढ़ती सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मंगलवार देर शाम तेंदुए ने गांव निवासी लीलाधर पांडेय की गौशाला में घुसकर वहां बंधी एक बछिया पर हमला कर दिया। पशुओं के अचानक शोर मचाने पर जब पशुपालक गौशाला पहुंचे, तो वहां तेंदुआ बछिया को दबोचे हुए था।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं और अब वह आबादी वाले इलाकों में घुसकर मवेशियों को निशाना बना रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए तुरंत पिंजरा लगाने की मांग की है। रेंजर एमएस गुसाईं ने बताया कि घटना के बाद वन विभाग की टीम ने गांव में गश्त बढ़ा दी है और ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन


.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें