फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि जैसा नहीं विधायक का व्यवहार, इस्तीफा दें

विज्ञापन
बागेश्वर के कलक्ट्रेट में विधायक के खिलाफ प्रदर्शन करते लीती के युवा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। लीती गांव में संचार सेवा की मांग कर रहे युवाओं में विधायक बलवंत सिंह भौर्याल के व्यवहार से गुस्सा है। युवाओं ने विधायक के लगाए नशा और ब्लेकमेलिंग के आरोपों पर रोष जताते हुए प्रदर्शन किया। युवाओं ने कहा कि विधायक का व्यवहार जनप्रतिनिधि के अनुरूप नहीं है। उन्हें तत्काल पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर मामले की जांच कराने की भी मांग की।
विज्ञापन

बीते दिनों लीती गांव में मत्स्य संपदा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम पर युवाओं ने कपकोट के विधायक को बिचला दानपुर के 17 गांवों की संचार सेवा को दुरुस्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया था। कार्यक्रम के दौरान विधायक और गांव के युवाओं में तीखी बहस हुई। कार्यक्रम के बाद विधायक का एक वीडियो वायरल हो गया। इधर युवाओं ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी कर तत्काल पद छोड़ने की मांग की। युवाओं का कहना है कि विधायक अपने दुर्व्यवहार को छिपाने के लिए युवाओं के नशे में होने का आरोप लगा रहे हैं। कहा कि युवाओं ने संवैधानिक तरीके से ज्ञापन दिया था, लेकिन विधायक ने उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया है। युवाओं ने विपक्ष के सिखाने पर हंगामा करने की बात को भी सिरे से खारिज किया। वहां भूपेंद्र सिंह कोरंगा, बलवंत सिंह कोरंगा, दीपक सिंह कोरंगा, भाष्कर सिंह कोरंगा, नंदन सिंह कोरंगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें