बागेश्वर तहसील सभागार में अतिथियों का सम्मान करते बुजुर्ग ।
- फोटो : अमर उजाला
तहसील परिसर स्थित बार भवन में रविवार को सीनियर सिटीजन ट्रस्ट से जुड़े वरिष्ठ नागरिकों का अधिवेशन हुआ। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी ने बताया कि अधिवेशन में पांच सूत्री प्रस्ताव पारित हुए। इनमें जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने या मानकों को सुधारने, श्राद्ध आदि मृत्युभोज के बहिष्कार, नशा विरोधी अभियान चलाकर शराबबंदी लागू करने, धार्मिक कार्यों में पशुबलि रोकने, काबिज संपत्ति के विनियमितीकरण की मांग की गई।
मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित अपर जिला जज कुलदीप शर्मा और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव त्रिचा रावत ने कानूनी जानकारी दी। लोगों को विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं की जानकारी देकर कानूनी साहित्य भी बांटा गया। एसडीएम राकेश तिवारी, कांडा के तहसीलदार मैनपाल सिंह ने कई धार्मिक प्रसंग सुनाकर व्यावहारिक सुझाव दिये। पूर्व प्रमुख इंद्र सिंह परिहार, संरक्षक देवमुनि महाराज, उपाध्यक्ष दलीप सिंह खेतवाल, शेर सिंह धपोला ने सदस्यों को एकजुटता का संदेश दिया।
इसमें ट्रस्ट के अध्यक्ष रणजीत सिंह बोरा और महासचिव बाला दत्त तिवारी ने सदस्यों को पिछले साल के क्रियाकलापों की जानकारी देकर भावी कार्यक्रम बताए। इस दौरान जयंत सिंह भाकुनी, लक्ष्मण सिंह रौतेला, केशवानंद जोशी, गोविंद लाल साह, बसंत बल्लभ पांडे, तेजराम, बहादुर सिंह रावत, हीरा सिंह टाकुली, भूपाल सिंह देवली, नंदन सिंह रावल, किशन सिंह मलड़ा, रमेश पर्वतीय, हबीबुल्लाह, हर्ष सिंह देव, दिगंबर सिंह परिहार, चंद्रशेखर जोशी आदि थे।