फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोफाड़ में आयोजित विधिक शिविर में दी गई कानूनी जानकारी

विज्ञापन
बागेश्वर के दोफाड़ में लगे विधिक प्राधिकरण शिविर में बच्चों को कानूनी जानकारी देते सिवलि जज। सं? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कृषि इंटर कॉलेज दोफाड़ में शिविर लगाया। शिविर में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की कानूनी और सामाजिक जानकारियां दी गईं। शिविर का आयोजन संकल्प नशा मुक्त देवभूमि एवं नालसा ड्रग पीड़ितों के लिए विधिक सहायता योजना 2015 विषय को लेकर किया गया। विधिक प्राधिकरण सचिव और सिविल जज (सीनियर डिवीजन) त्रिचा रावत ने नशे के दुष्परिणाम, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रभारी हरीश रावल ने मोटर दुर्घटना अधिनियम के बारे में बताया। वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक षष्ठी कांडपाल ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर और बाल विकास विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। संचालन प्रकाश कालाकोटी ने किया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य हरीश कार्की, शिक्षक, जिला विधिक के कर्मचारी, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें