फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: फर्जी शिक्षकों की सेवा समाप्ति के बाद कानूनी कार्रवाई ठंडे बस्ते में

Thu, 12 Nov 2026 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में फर्जी दस्तावेज और कूट रचित प्रमाणपत्रों के सहारे नौकरी पाने वाले 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन इसके बावजूद उनके खिलाफ अभी तक कोई ठोस कानूनी कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से कराए गए दस्तावेज के सत्यापन में जिले के जिन 10 शिक्षकों के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए थे, विभाग ने उन्हें सेवा से बाहर का रास्ता तो दिखा दिया मगर कानूनी शिकंजा कसने के मामले में विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। जानकारों का कहना है कि सिर्फ बर्खास्तगी ही काफी नहीं है, बल्कि सरकारी धन वेतन के रूप में डकारने वाले इन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए थी। अभिभावकों का आरोप है कि इस गंभीर फर्जीवाड़े में शुरुआती स्तर पर सत्यापन करने वाले जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी भी उतने ही दोषी हैं, जिनकी मिलीभगत और लापरवाही से ये लोग वर्षों तक सरकारी सेवा में बने रहे।
कोट
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने वाले शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इस प्रकरण में संलिप्त अन्य बिंदुओं की भी गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही सभी दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-आशाराम, प्रभारी सीईओ, बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें