फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा के दबाव में लैंडिंग करना सीखा

विज्ञापन
कपकोट के दुलम गांव में सिखाई जा रही पावर्ड पैराग्लाइडिंग। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। जिला पर्यटन विभाग की ओर से कपकोट के दुलम गांव में पांच दिवसीय पावर्ड पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें रविवार को तीसरे दिन भी युवाओं को पैराग्लाइडिंग की तकनीकी और व्यावहारिक जानकारी दी गई। इस दौरान हवा के दबाव में लैंडिंग करना सीखा।
विज्ञापन

पूना से पहुंचे प्रशिक्षकों ने युवाओं को उड़ान के दौरान पूरी सावधानी और सतर्कता बरतने को कहा। जरूरी प्रशिक्षण, औपचारिकता, उपकरणों और पैरासूट के उपयोग के बारे में भी बताया। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने बताया कि हवा के दबाव से उड़ने समेत लैंडिंग के बारे में भी बताया गया। उड़ान के दौरान बरतीं जानी वाली सावधानियों की भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण का समापन पांच नवंबर को होगा। उम्मीद जताई कि इस शिविर से साहसिक खेलों को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर मुख्य प्रशिक्षक जगदीश जोशी, दीपक पंत, मनीष गड़िया, वीर सिंह, संजय तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें